फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Be careful: Traders are preparing to sell adulterated cheese during the wedding season.

रहें सावधान : सहालग में मिलावटी पनीर खपाने की तैयारी में धंधेबाज

Mon, 13 Apr 2026 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Be careful: Traders are preparing to sell adulterated cheese during the wedding season.
बाजार की एक दुकान में रखा पनीर। संवाद
संतकबीरनगर। सहालग में धंधेबाज मिलावटी पनीर खपाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसलिए खरीदारी करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। बुधवार से शुरू हो रहे सहालग में मांग को देखते हुए धंधेबाज बाहर से पनीर मंगाने की तैयारी में लगे हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी तैयार पनीर दुकानों पर बेचा जाता है। पिछले साल तीन क्विंटल खराब पनीर पकड़ कर विभाग ने नष्ट करा दिया था।
विज्ञापन

खलीलाबाद-धनघटा रोड के कई गांवों में डेयरी है। यहां पनीर तैयार किया जाता है। शादी के समय ऑर्डर लेकर सप्लाई भी की जाती है। इसके अलावा दुकानों पर बिक्री के लिए पहुंचाया जाता है। मांग को देखते हुए गोरखपुर के सीमावर्ती इलाकों की डेयरी से भी पनीर की आपूर्ति होती है। सिकरीगंज, महादेवा व खजनी से पनीर धनघटा के रास्ते जिले के बाजारों में पहुंचता है। शादियों में जरूरत को पूरा करने के लिए लोग धड़ल्ले से खरीदारी भी करते हैं।
विज्ञापन

धंधेबाज इसी बढ़ी खपत का फायदा उठाते हैं और मिलावटी पनीर बेचकर लाभ कमाते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले सतर्कता आवश्यक है, वरना मिलावटी पनीर सेहत बिगाड़ देगा। पिछले साल खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मार्च और अप्रैल में जिले के विभिन्न जगहों से पनीर के सैंपल लिए थे और उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पनीर में फैट की मात्रा नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाउडर और पाम ऑयल का इस्तेमाल कर पनीर तैयार किया गया था। पनीर में फैट न होना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। धंधेबाज पनीर में वजन बढ़ाने और सफेदी के लिए स्टार्च (अरारोट/मैदा), डिटर्जेंट की भी मिलावट करते हैं। यह नकली पनीर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे पाचन, लीवर व किडनी में दिक्कत हो सकती है।


----------
विभाग ने पकड़ा था बस्ती का पनीर
संतकबीरनगर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने पिछले साल अक्टूबर में बस्ती से लाई जा रही दूषित मिलावटी पनीर की तीन क्विंटल की खेप पकड़ी थी। इसके बाद इस पनीर को नष्ट करवा दिया था। विभाग ने सूचना मिलने के बाद सचल दल को रवाना किया। कर्मियों ने एचआरपीजी काॅलेज के पास पनीर को पकड़ा। इस पनीर से दुर्गंध आ रही थी। यह पनीर बस्ती से लाया जा रहा था। यह रिफाइंड तेल और मिल्क पाउडर से तैयार किया गया था। टीम ने नवीन मंडी के पीछे गड्ढे में दबाकर नष्ट करा दिया था।
--------------
कोट,
मिलावटी पनीर की जांच की जाती है। खराब मिलने पर उसे नष्ट भी कराया जाता है। आगे भी मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान जारी रहेगा।
-सतीश कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed