फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Be careful, adulterated chenna and laddu can make you sick

Sant Kabir Nagar News: रहें होशियार, मिलावटी छेना और लड्डू कर सकता है बीमार

Sat, 08 Mar 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 08 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Be careful, adulterated chenna and laddu can make you sick
छेना की मिठाई।
संतकबीरनगर। इस समय होली के पर्व की तैयारी चल रही है, त्योहार पर मिठाई की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं, जो मोटा मुनाफा कमाने के लिए मिलावट कर रहे हैं। सबसे ज्यादा मिलावट लड्डू और छेना की मिठाई में की जा रही है। ऐसे में मिठाई की खरीदारी के समय जांच-परख की जरूरत है।
विज्ञापन

यह बातें खाद्य विभाग की रिपोर्ट में सामने आई है। पिछले दो दिनों के छापे में लड्डू के तीन, छेना के दो और दूध के चार नमूने लिए गए हैं। बाजार में बिकने वाली मिठाई आपकी सेहत की दुश्मन बन सकती है। मिठाई बनाने में केमिकल पाउडर का इस्तेमाल होता है। इसके साथ ही सिंथेटिक कलर का प्रयोग कर रहे हैं जो बीमारी को बढ़ावा दे रहा है। त्योहारी सीजन में छेना मिठाई में मैदा और मिल्क पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं जो काफी सस्ता होता है। इसके साथ ही लड्डू में सिंथेटिक कलर, चावल का आटा और मैदा इस्तेमाल हो रहा है। जो लोगों के लीवर पर सीधा असर डाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed