फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bdo inspection news

बीडीओ के निरीक्षण में प्रभारी सीडीपीओ मिलीं अनुपस्थित

Sat, 05 Feb 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
bdo inspection news
सेमरियावां सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण करते बीडीओ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
बीडीओ के निरीक्षण में प्रभारी सीडीपीओ मिलीं अनुपस्थित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। बीडीओ हरि पूजन सिंह ने एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी के साथ शनिवार को सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी सीडीपीओ अनुपस्थिति पाई गईं। बीडीओ ने डीपीओ को कार्रवाई के लिए पत्र लिखे जाने की बात कही।

बीडीओ हरि पूजन सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है कि प्रभारी सीडीपीओ अक्सर कार्यालय से गायब रहती हैं। एक सप्ताह पूर्व निरीक्षण किया गया था तब भी प्रभारी सीडीपीओ रागिनी गौड़ अनुपस्थिति पाई गई थीं। सीडीपीओ को समय से कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए डीपीओ को पत्र लिखा गया था, लेकिन सीडीपीओ की उपस्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। बताया कि शनिवार को निरीक्षण में प्रभारी सीडीपीओ अनुपस्थिति पाई गईं। उपस्थिति पंजिका पर दो दिन से हस्ताक्षर नहीं बना था। प्रभारी सीडीपीओ रागिनी गौड़ ने फोन पर बात की गई तो जिला मुख्यालय पर मीटिंग में शामिल होने की बात बताई है। फिर डीपीओ को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया जाएगा। कनिष्ठ सहायक लिपिक अवधेश नारायण गौड़ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि ब्लॉक में 237 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। जांच में पता चला कि अभी 20 आंगनबाड़ी केंद्र का पुष्टाहार वितरण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed