फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bdo conduct meeting

अधूरे विकास कार्यों को पूर्ण कराएं : बीडीओ

Mon, 21 Mar 2022 09:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
bdo conduct meeting
सेमरियावां ब्लाक सभागार में ग्राम सचिवों व मनरेगा ग्राम रोजगार सेवकों के साथ बैठक करते बीडीओ हर? - फोटो : KHALILABAD
अधूरे विकास कार्यों को पूर्ण कराएं : बीडीओ
विज्ञापन

- ब्लॉक कार्यालय में सचिव व रोजगार सेवकों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक के बीडीओ हरिपूजन सिंह ने सोमवार को ग्राम सचिवों, मनरेगा रोजगार सेवकों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। अधूरे विकास कार्यों को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

बीडीरओ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 व 2021-22 के जिन पीएम आवास लाभार्थियों को दूसरी किस्त प्राप्त हो चुकी है, उनका आवास जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। मनरेगा में जियो टैगिंग करा लिया जाए। निरीक्षण करने पर कमी पाई गई, तो कार्रवाई होगी। बताया कि ग्राम पंचायत सचिव और मनरेगा ग्राम रोजगार सेवकों को निर्देश दिया गया है कि विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन योजना लाभार्थियों का आधार वेरिफिकेशन कराने में जल्दी करें। आईजीआरएस पोर्टल व जन सूचना का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान एपीओ मदन गोपाल, एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी, एडीओ समाज कल्याण अजय कुमार, सहायक अकाउंटेंट प्रवीण कुमार यादव, ग्राम सचिव असदुल्लाह खान, विमला यादव, रजनी सिंह, सुनीता मिश्रा, मोहम्मद अफजल, शिवेंद्र कुमार, कृणाल सिंह, अनिल चौधरी, निधि मिश्रा, पटल सहायक मिहिर प्रसाद, प्रदीप कुमार पांडेय, अखिलेश चंद्र, बहादुर, भगवती, अनिल कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed