फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bdc election preparation start

ब्लॉक प्रमुख चुनाव कराने की प्रशासन ने शुरू की तैयारी

Tue, 06 Jul 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bdc election preparation start
ब्लॉक प्रमुख चुनाव कराने की प्रशासन ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन

- बीडीसी सदस्यों को सहेजने की मची होड़
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी है। इधर संभावित दावेदार भी सदस्यों को सहेजने में जुट गए हैं। चुनाव में सिर्फ तीन दिन शेेष है। इसकी वजह से प्रत्याशी-समर्थकों के साथ कद्दावरों ने चुनावी कमान संभाल ली है।
जिले के हैंसर बाजार ब्लॉक में प्रमुख की सीट अनुसूूचित जाति महिला, खलीलाबाद ब्लॉक सीट अनुसूचित जाति, बघौली ब्लॉक सीट अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, नाथनगर ब्लॉक सीट अन्य पिछड़ा वर्ग, सांथा ब्लॉक सीट अन्य पिछड़ा वर्ग, सेमरियावां ब्लॉक सीट महिला, मेंहदावल, पौली और बेलहर ब्लॉक की सीट अनारक्षित है।
विज्ञापन

एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अनारक्षित क्षेत्री के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र का शुल्क 400 रुपये निर्धारित है। इसी तरह अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार के लिए जमानत धनराशि 5000 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार के लिए 2500 रुपये है। नाम निर्देशन पत्र के साथ उम्मीदवार तथा उसके प्रस्तावक व अनुमोदक का स्वप्रमाणित फोटोग्राफ नामांकन पत्र पर अनिवार्य रूप से चस्पा करना होगा। जमानत की निर्धारित धनराशि नकद जमा करने की रसीद या राजकीय कोषागार या भारतीय स्टेट बैंक में जमा करने का प्रमाण पत्र। आरक्षित वर्ग के लिए प्रारूप ब पर शपथ पत्र एवं सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र संलग्न किया जाएगा। आरक्षित वर्ग के लिए आरक्षित स्थान पर उम्मीदवार होने की स्थिति में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र मूल रूप से निर्वाचन अधिकारी / सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष संवीक्षा के समय प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। उत्तर प्रदेश पंचायत तथा जिला पंचायत अधिनियम 1961 के अधीन निर्धारित प्रारूप -1 में घोषणा पत्र देना होगा। प्रमुख पद के चुनाव में उम्मीदवार अधिकतम दो लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक की मांग के लिए 48 घंटे पूर्व देना होगा आवेदन
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मतदान के लिए कोई सदस्य निरक्षता, दृष्टिबाधा या अन्य अशक्तता के कारण अपना मत देने के लिए सहायक /साथी की मांग कर सकता है। इसके लिए मतदान प्रारंभ होने के 48 घंटे पहले जिला मजिस्ट्रेट/ निर्वाचन अधिकारी को लिखित आवेदन पत्र देना होगा। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को बैगनी रंग के स्कैच पेन से अंग्रेेजी में 1,2,3 अंकित करना होगा।

नौ ब्लॉकों में नियुक्त हुए सहायक रिटर्निग अफसर
डीएम दिव्या मित्तल ने सहायक रिटर्निग अफसर के रूप में नौ ब्लॉक में अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। जिसमें बेलहर ब्लॉक में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश निगम, हैंसर बाजार ब्लॉक में नलकूप खंड के एक्सईएन लालचंद, सांथा ब्लॉक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर ओपी मिश्र, नाथनगर ब्लॉक में डीएसटीओ नागेंद्र सिंह, खलीलाबाद में जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, बघौली में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पांडेय, सेमरियावां में जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, मेंहदावल में भूमि संक्षरण अधिकारी सत्येंद्र कुमार और पौली ब्लॉक में उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा को सहायक रिटर्निग अफसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed