फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bauddh stoop

बौद्ध स्तूप

Sat, 28 Sep 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
bauddh stoop
धर्मसिंहवा में बारिश से गिरा स्थित बौद्ध स्तूप - फोटो : KHALILABAD
बारिश में गिरा 2500 साल पुराना बौद्ध स्तूप
विज्ञापन

- संरक्षण के अभाव में जर्जर हो गया था धर्मसिंहवा स्थित स्तूप
- सारनाथ जाते दौरान भगवान बुद्ध ने यहां गुजारी थी एक रात
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा/संतकबीरनगर। चार दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से शनिवार को धर्मसिंहवा में स्थित 2500 साल पुराना बौद्ध स्तूप गिर गया। संरक्षण के अभाव में स्तूप जर्जर हो गया था।
मान्यता है कि भगवान बुद्ध जब कपिलवस्तु से अपने परिवार को छोड़कर ज्ञान की तलाश में निकले तो सारनाथ जाते समय धर्मसिंहवा में इस स्थान पर एक रात गुजारी थी। तब यह स्थान धम्म संघ कहा जाता था। बाद में इसका नाम धर्मसिंहवा हो गया। बौद्ध स्तूप के पास एक पोखरा है। भगवान बुद्ध ने उसमें स्नान किया था। पुरातत्व विभाग की टीम के अलावा बीएचयू वाराणसी के शोधार्थी यहां शोध कर चुके हैं। खुदाई के बाद पुरातत्व विभाग की टीम ने इस ऐतिहासिक स्थल को 2500 साल पुराना बताया था। संरक्षण के अभाव में यह बौद्ध स्तूप जर्जर हो गया था और लगातार बारिश की वजह से शनिवार को ढह गया। 14 फीट ऊंचे स्तूप का बस दो फ ीट हिस्सा बचा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक राकेश सिंह बघेल ने बताया कि वे काफी समय से बौद्ध स्तूप स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए सर्वे का कार्य चल रहा है। वे बौद्ध स्तूप को संरक्षित और सुरक्षित, बगल में स्थित शिव मंदिर का सुंदरीकरण, जिस तालाब में भगवान बुद्ध ने स्नान किया था, उसका सुंदरीकरण और मंदिर को संरक्षित करना चाहते हैं। इसमें 25 प्रतिशत धनराशि वह विधायक निधि से देंगे। सुंदरीकरण कार्य पर दो करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed