फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Basti DIOS sent three crores of GPF

Sant Kabir Nagar News: बस्ती डीआईओएस ने भेजे जीपीएफ के तीन करोड़

Sun, 10 Aug 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 10 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Basti DIOS sent three crores of GPF
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के लंबे संघर्षों के बाद जीपीएफ भुगतान को लेकर माध्यमिक शिक्षकों को राहत मिली। संगठन के प्रयास से जिला विद्यालय निरीक्षक बस्ती ने संतकबीरनगर जीपीएफ खाते में तीन करोड़ रुपये की धनराशि अंतरित की है।
विज्ञापन

इस धनराशि से अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, संस्कृत माध्यमिक विद्यालय एवं संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के जीपीएफ का भुगतान हो सकेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक संतकबीरनगर ने अंतरिम व्यवस्था बनाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक बस्ती से अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए दो करोड़, संस्कृत माध्यमिक विद्यालय एवं संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए कुल तीन करोड़ की मांग की थी, जिसे कोषागार में भेज दिया गया है। जनपद विभाजन से पहले संतकबीरनगर जनपद के जीपीएफ ब्याज का 68 करोड़ 96 लाख 62 हजार रुपये बस्ती कोषागार में फंसा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण को लेकर विधान सभा से लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय तक घमासान मचा हुआ है। मामले में शासन ने भी जवाब दे ही तय करने के लिए विभाग को पत्र लिखा था। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि प्रकरण को लेकर 2016 से संघर्ष कर रहा है। संघर्षों के दम पर 2020 में पांच करोड़ रुपये बस्ती कोषागार से लेकर आया था, जिससे अब तक भुगतान हो रहा था। अब वह भी खत्म हो गई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि अंतरिम व्यवस्था बनाने के लिए बस्ती से तीन करोड़ रुपये मंगाया गया है। इससे तत्कालीन समस्या का समाधान हो जाएगा लेकिन अभी हमें 68 करोड़ 96 लाख 62 हजार की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed