{"_id":"619fc8dcbeb81168010c179c","slug":"basic-school-game-ankita-first-in-long-jump-khalilabad-news-gkp4176223160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक बाल क्रीड़ा : लंबी कूद में अंकिता तो 400 मीटर की दौड़ में संध्या रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक बाल क्रीड़ा : लंबी कूद में अंकिता तो 400 मीटर की दौड़ में संध्या रहीं प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक बाल क्रीड़ा : लंबी कूद में अंकिता तो 400 मीटर की दौड़ में संध्या रहीं प्रथम
संतकबीरनगर। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज हुआ। उद्घाटन सदर विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे ने ध्वजारोहण कर किया। लंबी कूद में उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलाडीह की अंकिता प्रथम, बनकटवा की सदीकुन्निशा द्वितीय और बेलाडीह की निशा तीसरे स्थान पर रहीं।
योगा में उच्च प्राथमिक विद्यालय मैनसिर प्रथम और दुधारा द्वितीय स्थान पर रहा। माध्यमिक स्तर बालिका 400 मीटर की दौड़ में बनकटवा की संध्या प्रथम, सदीकुन्निशा बनकटवा द्वितीय और गरिमा शिवापार तीसरे स्थान पर रहीं। 600 मीटर की दौड़ में बनकटवा की हिना प्रथम, शिवापार की ममता द्वितीय और शिवापार की अंजना तीसरे स्थान पर रहीं। अंत्याक्षरी में मैनसिर प्रथम और जंगलऊन द्वितीय रहा।
सदर विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतियोगिता को सरकार बढ़ावा दे रही है। हारने वाले को और अधिक मेहनत करनी चाहिए, जिससे अगली प्रतियोगिता में वह नाम कर सके। इस दौरान बीएसए दिनेश कुमार, बीईओ अनूप त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव, रामशरन यादव, व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय, अरविंद चौधरी, शबाना खान, लूदिया टेटे, विजय लक्ष्मी त्रिपाठी, साधना पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
कबड्डी में कानपारा की टीम रही प्रथम
सेमरियावां। ब्लॉक स्तरीय बेसिक बालक्रीड़ा प्रतियोगिता जूनियर हाईस्कूल सेमरियावां में हुई। सेमरियावां ब्लॉक के 12 न्याय पंचायत की टीम व खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी बालक वर्ग जूनियर में कानपारा की टीम प्रथम और उसराशहीद की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इसी प्रकार कबड्डी प्राथमिक में महुआरी टीम प्रथम और परसोहिया द्वितीय स्थान पर रही। प्राथमिक 50 मीटर दौड़ में मो. मुजम्मिल प्रथम, शैलेश यादव द्वितीय, वदूद अहमद तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक 100 मीटर दौड़ में मुदस्सिर प्रथम, दीपक द्वितीय, विशाल तृतीय रहे। 100 मीटर बालिका दौड़ में प्रीति प्रथम, सुनैना द्वितीय, अंशिका तृतीय रहीं। लंबी कूद में अनुष्का प्रथम, रेशमा द्वितीय, सुनैना तृतीय रही।
एनआईसी मूड़ाडीहा बेग प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह व बीईओ ऋषिकेश सिंह विजेता टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान जफीर अली ,मो आजम,शोएब अख्तर,मनोज कुमार अनिल, अनिल कुमार विश्वकर्मा, महिपाल, अब्दुर्रहीम, असरारुल हक, राम राज, फूलचंद, बैरागी, बाबू लाल, सुहेल अहमद, महेंद्र कुमार, अंजली पांडेय, रेहाना खातून, संजीदा खातून, जलालुद्दीन, शैलेंद्र वरुण, अजीत सिंह, कमाल अहमद, अश्विनी कुमार, मुख्तार आलम सिद्दीकी, अनिल विश्वकर्मा, फूल चंद, महिपाल राम निहोर, महेंद्र चौरसिया, अनीस अहमद, आनंद प्रकाश आदि रहे।
दौड़ में हरिओम, इमरान और रामसिंधारे रहे प्रथम
पौली। शिक्षा क्षेत्र पौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोविंदगंज में ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख राम मिलन यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। 50 मीटर दौड़ में हरिओम, 100 मीटर दौड़ में इमरान, 200 और 400 मीटर दौड़ में रामसिधारे प्रथम रहे। जिमनास्टिक और योगा में दिव्यांशु प्रथम रहे। सुलेख, योगा, जिमनास्टिक, खो-खो और पीटी में पारासीर के बच्चों का रहा दबदबा। इस अवसर पर बीईओ बंशीधर सिंह, उमेश सिंह, बीरेंद्र यादव, मुन्ना खान, मो.तौहीद, जितेंद्र, भोलेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, आदर्श मणि त्रिपाठी, विपिन कुमार, रतीभान चौधरी, दीपक यादव, हरिओम त्रिपाठी, राजेंद्र यादव, राजेश गुप्ता, मुबारक अली, उर्मिला देवी, अनुपमा नायक, पूनम यादव, मोहम्मद रऊफ, हरिराम यादव, अजय मौर्य, दिलीप, महेंद्र प्रसाद, दुर्गा यादव, महेंद्र यादव, आशीष तिवारी, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
दौड़ में अर्जुन ने मारी बाजी
बेलहर। विकास खंड बेलहर कला के बीआरसी पर ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राथमिक विद्यालय गोहनिया 100 दौड़ में अर्जुन प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कैथवलिया के धर्मेंद्र द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक राकेश सिंह बघेल ने किया। इस अवसर पर बीईओ धीरेंद्र त्रिपाठी, बालगोविंद राय, बीईओ गीतांजलि, सीडीपीओ मेंहदावल गरिमा पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू, ब्लॉक अध्यक्ष केसी सिंह, रामसुरेश चौधरी, ओम प्रकाश, रामजीवन चौधरी, धर्मेंद्र नाथ राय, संदीप राय आदि मौजूद रहे।