फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Barricading installed on Birharghat bridge.

Sant Kabir Nagar News: बिड़हरघाट और पायलपार मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

Sun, 03 Aug 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 03 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Barricading installed on Birharghat bridge.
बिड़हरघाट पुल पर लगाई गई बैरिकेडिंग।
संतकबीरनगर। जिले में सावन के अंतिम सोमवार पर कांवड़ यात्रा व शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकस हो गया है। आंबेडकरनगर की सीमा पर स्थित बिड़हर घाट से भारी वाहनों के आवागमन पर दोपहर बाद से ही रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

वहीं रामजानकी मार्ग से भी कांवड़ मार्ग पर जाने वाले वाहनों को नहीं आने दिया गया। इसके साथ ही धनघटा मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के पायलपार से बड़े वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए।
विज्ञापन

सावन माह के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के लिए रविवार दोपहर बाद से कांवड़ियों का जत्था निकलना शुरु हो गया है। धनघटा क्षेत्र के बिड़हरघाट सरयू तट से जल भरकर श्रद्धालु कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के तामेश्वरनाथ शिवमंदिर पर जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई समस्या न हो इसके लिए धनघटा मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के पायलपार और धनघटा क्षेत्र के बिड़हरघाट चौकी पर बैरियर लगाकर पुलिस टीम को तैनात कर दिया गया है। जिससे इसके बीच तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर पहुंचने में श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो और शांति पूर्ण तरीके से श्रद्धालु सावन के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed