फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bar association election on 5 november

जनपद बार एसोसिएशन का चुनाव पांच को

Wed, 21 Oct 2020 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
bar association election on 5 november
जनपद बार एसोसिएशन का चुनाव पांच को
विज्ञापन

अध्यक्ष समेत 21 पदों पर होगा चुनाव, 22 अक्तूबर से शुरू होगी नामांकन पत्रों की बिक्री
चुनाव की तिथि घोषित होते ही दीवानी न्यायालय में बढ़ी सरगर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद बार एसोसिएशन का चुनाव पांच नवंबर को होगा। 22 अक्तूबर को नामांकन पत्र मिलेगा। यह जानकारी चुनाव के लिए गठित एल्डर कमेटी के चेयरमैन हरिशंकर राय ने बुधवार को दी।

एल्डर कमेटी के चेयरमैन हरिशंकर राय ने बताया जनपद बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 22 व 23 अक्तूबर को नामांकन पत्र वितरित किया जाएगा। 28 व 29 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। 30 अक्तूबर को नामांकन पत्र की वापसी व 31 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। चुनाव पांच नवंबर को कराया जाएगा। पांच नवंबर को सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा तथा चार बजे से मतगणना करके उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री प्रशासन, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, संयुक्त मंत्री प्रसार हेतु एक पद व उपाध्यक्ष के दो पद तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पद व कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पद हेतु नामांकन शुल्क एवं अनुभव की भी घोषणा की गई है। इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य रविंद्र कुमार त्रिपाठी, कोमल चौधरी, सुनील चौधरी, सज्जाद अली समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed