{"_id":"6763143cf3b622b80b0dd2d0","slug":"banned-material-should-not-be-allowed-inside-the-jail-district-judge-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-125740-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के अंदर न जाने पाए प्रतिबंधित सामग्री : जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल के अंदर न जाने पाए प्रतिबंधित सामग्री : जिला जज
Wed, 18 Dec 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी, डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बुधवार को संयुक्त रुप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए।
जिला जज, डीएम और एसपी ने जेल परिसर में हास्पिटल, बैरक, मेस का स्थलीय निरीक्षण के साथ ही कैदियों से वार्ता की और उनकी समस्याओं व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए। समस्त कार्रवाईयों का निर्वहन सही तरीके से करें। जनपद न्यायधीश ने जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के बारे भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने ठंड से बचाव के लिए कैदियों में स्वेटर का वितरण किया।
इस दौरान कारागार अधीक्षक आरके गौतम, उप कारापाल नयन कमल, गीता रानी, राजकुमार गौतम, चिकित्सक डॉ. वरूणेश दूबे, जेल वार्डर सिद्धार्थ सिंह, वरिष्ठ सहायक कृष्ण कुमार पांडेय, दिनेश कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

ओरछी के मटर प्लांट में लगी आग से जली मशीनें। संवाद
विज्ञापन