फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Banks should expedite the disposal of pending files.

Sant Kabir Nagar News: लंबित पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण करें बैंक

Wed, 07 Jan 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 07 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Banks should expedite the disposal of pending files.
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैंकर्स को लंबित पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एचडीएफसी की समीक्षा में उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा योजनातंर्गत कुल 40 लक्ष्य के सापेक्ष कुल 91 आवेदन पत्र बैंक को प्रेषित की गई, जिसके सापेक्ष 21 पत्रावलियां बैक पोर्टल पर लंबित है एवं 53 पत्रावलियों को अस्वीकृत कर दिया गया है। लंबित पत्रावलियों की समीक्षा के दौरान आवेदक शिवानंद भी उपस्थित रहे। शाखा प्रबंधक ने पत्रावलियों को एक सप्ताह के अन्दर स्वीकृत करने का आश्वासन दिया तथा अस्वीकृत पत्रावलियों की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान एचडीएफसी तथा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के तीन शाखाओं, हैंसर बाजार, उसरा शहीद एवं महुली शाखा प्रबंधक एवं उनके जिला समन्वयक उपस्थित रहे।डीएम ने निर्देश दिया गया कि बिना उचित कारण पत्रावलियां निरस्त न किया जाए। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग ने अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक को एसएल बीसी द्वारा सीएम युवा का लक्ष्य 731 निर्धारित है। 670 पत्रावलियां बैंक को भेजी गई। उनमें 286 आवेदकों को ऋण वितरित किया गया है। 58 पत्रावलियां पोर्टल पर लंबित हैं, जबकि 327 पत्रावलियां अस्वीकृत कर दी गई हैं। महुली शाखा को 16 आवेदन भेजे गए। उसमें से एक स्वीकृत एक वितरण पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अग्रणी प्रबंधक एसबीआई द्वारा बैंकों से अपेक्षा किया गया कि सीएम युवा योजना में गाइडलाइन के अनुसार समयबद्ध निस्तारण करें। बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी सहित बैंकों के शाखा प्रबंधक व जिला समन्वयक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed