फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bankers not take one rupees coin businessmen distressed

एक रूपये का छोटा सिक्का बन गया है मुसीबत

Tue, 23 Jul 2019 09:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
bankers not take one rupees coin businessmen distressed
सेमरियावां में मोबाइल दुकानदार के पास रखा सिक्का। - फोटो : KHALILABAD
मुसीबत बन गया है एक रुपये का छोटा सिक्का
विज्ञापन

- बैंकों की मनमानी लोगों पर पड़ रही भारी, दुकानदार भी सिक्का लेने से कर रहे मना
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। आरबीआई के लीगल टेंडर होने के बावजूद एक रुपये का छोटा सिक्का प्रचलन से बाहर हो रहा है। सेमरियावां ब्लॉक के लोगों में एक रुपये के छोटा सिक्का को लेकर भ्रम की स्थित पैदा हो गई। ग्राहक व दुकानदार एक दूसरे से एक रुपये का सिक्का लेने से मना कर दे रहे हैं। बैंक कर्मी भी ग्राहकों से सिक्का लेने में बैंक आनाकानी कर रहे हैं।
सेमरियावां के पान विक्रेता जमुना प्रसाद ने बताया कि एक रुपये का छोटा सिक्का कोई नहीं ले रहा है। लोगों में छोटे सिक्के के प्रचलन को लेकर गलत धारणा बन चुकी है। इससे दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। चिउटना गांव के सेमरियावां बाजार में ब्लॉक गेट के सामने मोबाइल रिपेयरिंग व मोबाइल बेचने वाले बेलाल अहमद ने बताया कि ग्राहक एक रुपये का छोटा सिक्का नहीं ले रहे हैं। बाघनगर सेहुड़ा के किराना व्यापारी कमरुद्दीन खान ने बताया कि एक रुपये का छोटा सिक्का बैंक वाले लेने से मना कर दे रहे हैं। बैंक वाले कहते कि बैंक में जगह नहीं है। बैंक की मनमानी से लोग परेशान हैं। उसरा शहीद के प्रदीप कुमार मोदनवाल ने बताया कि एक का सिक्का लोग लेने से मना कर रहे हैं। जिससे दिक्कतें हो रही है। बाघनगर के मो. वसीम खान ने बताया कि एक के छोटे सिक्का को प्रचलित कराने के लिए शासन प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है। लोगों के भ्रम को दूर कर एक का छोटा सिक्का प्रचलन में लाया जा सकता है।
विज्ञापन

----
सभी सिक्के बैंक में कर सकते हैं जमा
पीएनबी सेमरियावां के बैंक मैनेजर उदय कुमार ने बताया कि सभी प्रकार के सिक्के बैंक में जमा हो रहे हैं। अगर किसी खातेदार का सिक्का जमा नहीं हो रहा है तो इसकी जानकारी उन्हें दे सकता है। पूर्वांचल ग्रामीण बैंक उसरा शहीद के मैनेजर केडी मिश्र ने बताया कि छोटी ब्रांच है। इसलिए ज्यादा मात्रा में सिक्का नहीं लिया जाता है लेकिन सिक्का जमा करने पर कोई रोक नहीं है। एसबीआई बाघनगर मैनेजर प्रभात कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरबीआई के लीगल टेंडर में एक रुपये का छोटा सिक्का मान्य है। बैंक में सभी प्रकार के सिक्के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed