फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bankata-Atri Nankar road in bad condition, passersby upset

बनकटा-अतरी नानकार मार्ग बदहाल, राहगीर परेशान

Mon, 29 Aug 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bankata-Atri Nankar road in bad condition, passersby upset
बनकटा-अतरी नानकार मार्ग बदहाल हुआ। - फोटो : KHALILABAD
बनकटा-अतरी नानकार मार्ग बदहाल, राहगीर परेशान
विज्ञापन

- पांच वर्ष से नहीं हुई सड़क की मरम्मत, लोगों में आक्रोश
धर्मसिंहवा। राजेडीहा-धर्मसिंहवा व मेंहदूपार को जोड़ने वाला बनकटा-अतरीनानकार मार्ग बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है।
बनकटा-अतरीनानकार मार्ग का निर्माण प्रधामंत्री सड़क योजना के तहत हुआ था। इस सड़क की लंबाई 15 किलोमीटर है। देखरेख में अभाव में सड़क बदहाल हो गई है। पिछले पांच वर्ष से मरम्मत भी नहीं हुआ है। जिससे सड़क जगह-जगह गड्ढें में तब्दील हो गयी है। धर्मसिंहवा व राजेडीहा के आबादी क्षेत्र में कई स्थानों पर गड्ढा हो जाने के कारण काफी जलभराव हो गया है। मुख्य स्थानों को जोड़ने वाली इस सड़क पर आवागमन का काफी दबाव रहता है। क्षेत्र के असलम खान, राजदेव प्रजापति, सुरेश मोदनवाल, उमेश दूबे, लालचंद्र पटवा, राकेश कुमार चौरसिया, श्यामलाल पांडेय, झिनकान प्रसाद, रविंद्र मौर्या, तेजू मद्धेशिया, संतोष गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, लवकुश, अनिल गुप्ता सहित तमाम लोगों ने बताया कि बनकटा से अतरीनानकार को जाने वाली सड़क धर्मसिंहवा राजेडीहा व मेंहदूपार को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। इसी मार्ग से लोग सिद्धार्थनगर व महराजगंज तक जाते हैं पर जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण इस सड़क का चौड़ीकरण व मरम्मत नहीं हो सका है। सड़क पर बिखरी गिट्टियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। लोगों ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बनकटा-अतरीनानकार मार्ग के चौड़ीकरण कराए जाने का प्रस्ताव शासन को दे दिया गया है। इसकी स्वीकृति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आशा है कि जल्द ही प्रस्ताव पास हो जाएगा। प्रस्ताव पास होते ही अन्य प्रक्रिया पूरी कराकर शीघ्र ही सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। अनिल त्रिपाठी, विधायक मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed