फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bandh construction

Sant Kabir Nagar News: कैसे रुकेगी बाढ़, मरम्मत की राह देख रहा है बांध

Mon, 22 May 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 22 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
bandh construction
धनघटा/ संतकबीरनगर। घाघरा नदी की बाढ़ को रोकने के लिए बनाया गया एमबीडी बांध मरम्मत की राह देख रहा है। बांध पर जगह-जगह हुए रेनकट और रैट होल समय से पहले भरे नहीं गए तो घाघरा नदी की तबाही को रोकना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

मानसून आने में एक महीने से कम का समय शेष है, लेकिन घाघरा नदी की बाढ़ से निपटने की तैयारी शुरू नहीं हुई, जबकि घाघरा नदी बरसात के मौसम में लगातार कई वर्षों से एमबीडी बांध के दक्षिण में बसे गांव में तबाही मचाने के साथ एमबीडी बांध पर दबाव बनाती चली आ रही है। पिछले वर्ष तुरकौलिया नायक गांव के पास नदी की कटान से बांध को जबरदस्त खतरा उत्पन्न हो गया था। बांध को बचाने के लिए सिंचाई विभाग को लगभग एक महीने तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

इन सबके बावजूद इस वर्ष सिंचाई विभाग बांध की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। छपरा मगरबी गांव के करीब पोकलैंड और जेसीबी मशीन से नदी के किनारे किए जा रहे बालू खनन से नदी की धारा उत्तर की तरफ बढ़ती चली आ रही है। गांव वालों का कहना है कि पिछले वर्ष घाघरा नदी की बाढ़ ने छपरा मगरबी के पास बने रिंग बांध को तोड़कर नदी का पानी कुर्मियान टोला को अपने चपेट में ले लिया था। उसके बाद छपरा मगरबी के पास ही एमबीडी बांध में रिसाव शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीडी बांध पर इस समय जगह जगह होल और रेनकट होने से बांध कमजोर हो गया है। ग्रामीण उदयभान, अशोक कुमार, मोतीलाल, रामनरेश, राम नयन, अरविंद आदि का कहना है कि बालू खनन के कारण घाघरा नदी की धारा उत्तर दिशा की तरफ मुड़ चुकीं हैं। इस वर्ष नदी एमबीडी बांध पर जबरदस्त दबाव बना सकती है। बांध के मरम्मत का काम अभी तक नहीं किया गया, जिसके कारण बांध जगह जगह कमजोर है। नदी यदि दबाव बनाई तो उसके बेग को रोकना मुश्किल होगा।
------
बांध हर जगह पूरी तरह से मजबूत है। अगर कहीं रेन कट या रैट होल है तो उसे जल्द ही भर दिया जाएगा।
-सतीष चंद, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed