फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ban on entry of vehicles from Mehndawal Bypass to Azad Chowk

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक वाहनों के प्रवेश पर रोक

Wed, 06 Nov 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 06 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ban on entry of vehicles from Mehndawal Bypass to Azad Chowk
- छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए लिया गया निर्णय
विज्ञापन

- दोपहर दो बजे के बाद चिह्नित स्थानों पर रहेगी बैरिकेडिंग
- शुक्रवार भोर में तीन बजे से डायवर्जन फिर हो जाएगा लागू

संतकबीरनगर। छठ पर्व पर बृहस्पतिवार को शहर स्थित पक्का पोखरा और अन्य छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने लिए महिलाओं की भीड़ होगी। मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक होते हुए आंबेडकरनगर जाने वाले मार्ग पर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसी मार्ग से महिलाएं पक्का पोखरा तक जाती है। साथ ही जुलूस भी निकाला जाता है। भीड़ को देखते हुए शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। दोपहर दो बजे के बाद दो पहिया वाहन छोड़कर अन्य वाहनों की शहर में प्रवेश पर रोक होगी। यातायात पुलिस की तरफ से शहर के मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी जाएगी।
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए दोपहर बाद से ही व्रती महिलाएं घाट पर पहुंचना शुरू कर देंगी। शहर के समय माता मंदिर पक्का पोखरा पर व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ होती है। मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक होते हुए आंबेडकरनगर जाने वाला यही प्रमुख मार्ग है। इसी मार्ग से महिलाएं पक्का पोखरा तक जाती है। साथ ही जुलूस भी निकाला जाता है। महिलाएं समूह में गीत गाती हुईं पक्का पोखरा तक जाती हैं। शहर में आने वाले बड़े वाहनों के चलते जाम की समस्या पैदा हो जाता है। साथ ही कोई अनहोनी घटना न हो इसके लिए यातायात पुलिस ने वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। दोपहर दो बजे के बाद से ही मेंहदावल बाईपास समेत अन्य चिह्नित स्थानों पर शहर में प्रवेश प्रतिबंधित हो जाएगा। यह रोक रात में भीड़ समाप्ति तक लागू रहेगा। शुक्रवार को भोर में तीन बजे से डायवर्जन फिर से लागू हो जाएगा जो सूर्योदय के बाद भीड़ समाप्ति तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की घाटों पर होने वाले भीड़ को देखते हुए शहर में वाहनों के प्रवेश को रोक दिया जाएगा। जिससे घाटों पर पहुंचने वाले व्रती महिलाओं व श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की कठिनाई न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परमहंस यादव,
टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed