फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ballasts scattered on Ram Janaki Marg, clouds of dust flying

Sant Kabir Nagar News: राम जानकी मार्ग पर बिखर रही गिट्टियां, उड़ रही धूल की गुब्बार

Thu, 31 Aug 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 31 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ballasts scattered on Ram Janaki Marg, clouds of dust flying
- बिखर रही गिट्टियां, उड़ रही धूल की गुब्बार
विज्ञापन

-मानकों को दरकिनार कर राम जानकी मार्ग का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में मानक पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे राहगीरों की मुसीबत बढ़ गई है। बरसात के समय सड़क पर बने गड्ढे जहां आवागमन में मुश्किल पैदा कर रहे हैं वहीं धूप जब होती है तो सड़क पर बिखरी हुई गिट्टियां और उड़ रहे धूल के गुब्बार से राह चलना दुश्वार हो जारा है।
जिले के दक्षिणी छोर से होकर अयोध्या से जनकपुर जाने वाली राम जानकी सड़क के चौड़ीकरण का कार्य जनवरी महीने से चल रहा है। जिले में 35 किलोमीटर की दूरी में निर्माणाधीन सड़क के निर्माण का कार्य आठ महीने में अभी 10 प्रतिशत पूर्ण होने की बात कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार बता रहे हैं। जबकि मई 2024 तक सड़क के निर्माण का कार्य पूर्ण होना है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था से जुड़े लोगों का कहना है कि सड़क के निर्माण कार्य के दौरान बारिश होने पर सड़क पर कहीं गड्ढा नहीं होना चाहिए और न कीचड़ हो। जहां गड्ढा दिखाई दे, उसमें गिट्टी डालकर उसे दबाना चाहिए। धूप होने पर जितने दूर सड़क उजाड़ी गई है और गिट्टी पड़ चुकी है, उस पर कम से कम सुबह, दोपहर और शाम को पानी डालना चाहिए। इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिचरा बाजार, दूल्हा पार और पौली के पास सड़क पर हुए गड्ढे बारिश के समय में भरकर राहगीरों का राह चलना मुश्किल कर देते हैं। सड़क पर उड़ रही धूल से आंख को नुकसान पहुंच रहा है, साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
00000000000000000000000000
सड़क के निर्माण में मानक का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एक तरफ जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है, उनको मुआवजा नहीं मिला है। वहीं दूसरी तरफ सड़क पर उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए पानी नहीं डाला जा रहा हैं।
राजन राय- राहगीर
000000000000000000000
राम जानकी मार्ग पर चलने से पहले रूह कांप जा रही है। उखड़ी गिट्टियों पर कब हादसा हो जाए इसका कोई ठिकाना नहीं है। वहीं धूल के कण आंख में पड़ने से लाल हो जा रही है।
इमरान खान- राहगीर
00000000000000000000000
तहसील मुख्यालय धनघटा पर पूरब में बसवारी गांव और पश्चिम में रामपुर बारहकोनी के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। राम जानकी मार्ग से होकर गुजरना सबकी मजबूरी है, लेकिन मार्ग की हालत इस समय यह है कि अगर दो-चार महीने इसी तरह बनी रही तो पता नहीं कितने लोग आंख गंवा बैठेंगे।
प्रेम नारायण मिश्र- अधिवक्ता
00000000000000000000000000
नियमानुसार धूप होने पर सड़क पर हमेशा अपनी डाला जाना चाहिए। जिससे धूल न उड़े और गिट्टियां दबी रहें। कार्यदायी संस्था के लोग सड़क निर्माण में लापरवाही बरत रहे हैं। जिसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। इसी रास्ते से होकर जिले के अधिकारियों का भी आना-जाना लगा रहता है।

कृष्णनाथ- राहगीर
000000000000000000000000
निर्माणाधीन राम जानकी मार्ग के निर्माण में मानक पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। बारिश के समय सड़क पर गड्ढा होने पर उसमें गिट्टी डाली जाती है और धूप होने पर पानी पड़ता है। जिससे सड़क पर धूल न उड़े। यदि कहीं पर इस समय पानी नहीं पड़ा है और धूल उड़ रही है तो वहां पर पानी डलवाया जाएगा।
अमित कुमार तिवारी, कंसलटेंट एनएच बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed