{"_id":"57d839774f1c1ba73dd47ec3","slug":"bakri-eid-prayers-the-sacrifices","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदा की बकरीद की नमाज, दी कुर्बानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदा की बकरीद की नमाज, दी कुर्बानी
Sant Kabir Nagar
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
बकरीद के अवसर पर खलीलाबाद की मोती नगर ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर जिले में अकीदत के साथ बकरीद मनाई गई। सुबह सात बजे से शुरू हुआ नमाज का सिलसिला दस बजे तक चलता रहा। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग भी मौजूद रहे। वहीं नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ।
खलीलाबाद के मोतीनगर स्थित मस्जिद पर नमाज पढ़ने के लिए नए-नए कपड़ों मेें मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। मुसलमान भाईयों ने नमाज अदा करने के बाद मौके पर मौजूद नगर पालिका चेयरमैन जगत जायसवाल, सपा नेता सुबोध चंद यादव, रामदरश यादव, लोरिक यादव, एसडीएम सदर इंद्रभान तिवारी, सीओ आरके शर्मा, अब्दुल्लाह, अरशद खान, वसीम अहमद, गोरखनाथ सिंह, कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह से मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। इसी प्रकार बंजरिया और बिधियानी ईदगाह पर नमाज पढ़ी गई। जनपद के खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा तहसील क्षेत्र के ईदगाहों और मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई।
वहीं अमरडोभा, लेडुआ महुआ, तरकुलवा, हरदी में सपा नेता जयराम पांडेय ने मुसलमान भाईयों से गले मिल कर बकरीद की बधाई दी। इस अवसर पर रियाजुददीन अंसारी, मोहम्मद तैयब अंसारी, रिजवान अंसारी, इसरार अंसारी, अकरम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार कसबे के शाही जामा मस्जिद, जामिया स्कूल, शीशा मस्जिद शेरपुर, ईदगाह शेरपुर में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गई। उसके बाद मुसलमान भाई परंपरा के अनुसार निर्धारित स्थलों पर बकरे की कुर्बानी दी। जिसके तीन हिस्से कर परिवार के अलावा हित मित्र तथा गरीब परिवारों को वितरित किया।