फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bakhira police seized opium, one arrested, estimated to be worth Rs 55 lakh

Sant Kabir Nagar News: बखिरा पुलिस ने पकड़ी अफीम, एक गिरफ्तार, 55 लाख रुपये बताई जा रही कीमत

Thu, 26 Feb 2026 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bakhira police seized opium, one arrested, estimated to be worth Rs 55 lakh
सांथा। बखिरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के पौनी गांव में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। एसओ सतीश कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने सूचना के बाद पौनी में छापा मारा। जहां से एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके पास से करीब 33 किलोग्राम अफीम के पौधे बरामद किए। पुलिस के अनुसार बरामद अफीम की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 55 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि भ्रमण के दौरान पौनी गांव में अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को कब्जे में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अली हुसैन निवासी ग्राम पौनी थाना बखिरा के रूप में हुई है। उसे उसके मकान से सटे खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती करते हुए पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने आरोपी के निशानदेही पर 33 किलोग्राम जड़, फल और फूल सहित अफीम के पौधे बरामद किए। पुलिस में आरोपी अली हुसैन ने स्वीकार किया कि उसने अपने आर्थिक लाभ के लिए अफीम के पौधों की बुवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बखिरा थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ ने बताया कि बरामद अफीम की कीमत वर्तमान बाजार के लगभग 55 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई पूरी करके न्यायालय भेज दिया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed