फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bakhira lake wil be establish as tourism place

बखिरा झील के आसपास की भूमि पर एग्रो टूरिज्म विकसित करें : डीएम

Tue, 09 Jan 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
bakhira lake wil be establish as tourism place
कलक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में कृषि, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य एवं दुग्ध विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि बखिरा झील व पक्षी बिहार के आसपास की भूमि पर एग्रो टूरिज्म विकसित किया जाए।
समीक्षा के दौरान डीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, भूलेख अंकन में लाभार्थियों की ई-केवाईसी किये जाने की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाए जाने पर गांव में जाकर लाभार्थियों से संपर्क बनाते हुए ई-केवाईसी पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उप कृषि निदेशक ने बखिरा झील एवं पक्षी बिहार के आसपास की भूमि पर एग्रो टूरिज्म विकसित किए जाने के दृष्टिगत कृषि विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्यों से डीएम को अवगत कराया।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने बताया कि बखिरा एग्रीकल्चरल डेवलपमेन्ट प्लान के तहत एफपीओ के माध्यम से जैविक खेती, श्रीअन्न की खेती, जैविक उर्वरक पर आधारित सरसों की खेती आदि किए जाने की योजना है। जिस पर डीएम ने बखिरा झील एवं पक्षी बिहार के आसपास की कृषि योग्य भूमि को किसानों के साथ मिलकर एग्रो-टूरिज्म क्षेत्र के रूप में विकसित किए के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बखिरा झील के आसपास ईको सेंसेटिव जोन में प्राकृतिक खेती करने, एग्रीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग यूनिट एवं टूरिज्म को एक प्लेटफाॅर्म पर लाते हुए एग्रो-टूरिज्म के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।


बैठक में सीडीओ संत प्रसाद, डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी, डीसी एलआरएलएम जीशान रिजवी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. यशपाल सिंह, उप कृषि निदेशक डाॅ. राकेश सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी सीपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
00000000000000000000000
वीरेंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed