फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bakhira Lake is buzzing with the arrival of visiting guests.

Sant Kabir Nagar News: मेहमान परिदों के आने से बखिरा झील गुलजार

Thu, 21 Nov 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 21 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bakhira Lake is buzzing with the arrival of visiting guests.
- ठंड बढ़ते ही पांच हजार किमी की दूरी तय कर पहुंचे पक्षी,
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी झील



संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। ठंडक बढ़ते ही बखिरा झील में हजारों किमी दूरी से आने वाले प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा होने लगा है। झील में परिदों की कलरव से दृश्य आकर्षक हो गया है। प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए लोग की आवक बढ़ गई है। इससे झील पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

1990 में बखिरा झील को पक्षी विहार घोषित किया गया था, तभी से झील में चिड़ियों के शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया गया। 29 वर्ग किमी लगभग 2894.21 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैली इस झील के चारों तरफ दर्जनों गांव आबाद हैं। औसतन छह फीट की गहराई वाली कम ऊंचाई वाली वनस्पतियों और जलीय पौधों के काफी अनुकूल है। झील के पानी में 79 प्रजातियों और 42 कुलों के 119 पादप जातियों को सूचीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

इस पक्षी विहार के अथाह जलराशि ने कई तरह के जलीय जीव व पारिस्थितिक विविधताओं से भरपूर है। साइबेरिया व अन्य ठंडे प्रदेशों से आने वाले प्रवासी पक्षियों का चार माह तक बसेरा रहता है। चार माह तक झील पक्षियों की चहचहाहट से गुंजायमान रहता है। प्रवासी पक्षियों मे प्रमुख रूप से लालसर, शिवहंस, डुबडूबी, जलकौआ, सिलेटी अंजन, लाल अंजन, गाई, लाल गोई, रंगीन जांधिल, काला जाधिल, सफेद बाज, काला बाज, सवन, सुर्खाव, कपासी चील, बड़ा गरुण, नील सर, सारस, ताल मखानी चिड़ियां पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



झील में चिड़ियों का आना शुरू हो गया है। प्रवासी पक्षियों के लिए इन दिनों मौसम काफी अनुकूल है। इनकी सुरक्षा के लिए झील में लगातार गश्त किया जा रहा है। झील में कहीं पर भी शिकार करते हुए पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- प्रीति पांडेय,
क्षेत्रीय वनाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed