फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bakarid not celebrated in musahara

चौदहवें वर्ष भी मुसहरा में नहीं मनी बकरीद

Wed, 21 Jul 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
bakarid not celebrated in musahara
बकरीद के अवसर पर मुसहरा गांव में शांति व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस बल।संवाद - फोटो : KHALILABAD
चौदहवें वर्ष भी मुसहरा में नहीं मनी बकरीद
विज्ञापन

वर्ष 2007 में हुए विवाद के बाद नहीं बन पाई सहमति
सुरक्षा के मद्देनजर छावनी में तब्दील हुआ गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मुसहरा गांव में चौदहवें वर्ष भी आपसी सहमति न बन पाने के कारण बकरीद नहीं मनी। सतर्कता व सुरक्षा के बीच लोगों ने अपने घरों में नमाज अदा की। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी और सीओ अंबरीष भदौरिया के साथ काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।

धर्मसिंहवा क्षेत्र के मुसहरा गांव में कुर्बानी का त्योहार आते ही उच्चाधिकारियों की बैठकें होने लगती हैं। दोनों वर्ग अपना-अपना पक्ष रखते हैं लेकिन चौदह वर्ष बीत जाने के बाद भी आपसी सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में इस बार भी गांव के लोगों ने कुर्बानी का त्योहार नहीं मनाया। गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए मंगलवार से ही यहां पर काफी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद हैं। कोई गड़बड़ी न होने पाए, इसको लेकर पुलिस ने दोनों संप्रदायों से कुल 41 लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया है। सीओ अंबरीष भदौरिया ने बताया कि मंगलवार को को राजस्व कर्मियों व पशु चिकित्सक की मौजूदगी में लोगों के घरों से तेरह बकरे निकलवाकर गांव में स्थित एक मदरसे में सुरक्षित रखवा दिया गया है। बताया कि पुलिस अभिलेखों में इस गांव में कुर्बानी की परंपरा नहीं रही है और 2007 में कुछ लोगों द्वारा कुर्बानी कर देने पर विवाद उपज गया था। तब से शांति व्यवस्था के लिए यहां पुलिस सतर्क दृष्टि रखती है। बुधवार को गांव में सुरक्षा के बीच पांच अकीदतमंद लोगों ने मस्जिद में नमाज अदा की और शांतिपूर्वक चले गए। जबकि अन्य लोगों ने अपने-अपने घरों में नमाज अदा की। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि तीसरे दिन शाम को सभी के बकरे उन्हें सुपुर्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed