{"_id":"69fa61657ffece19c90e1675","slug":"bajrang-devotees-distributed-prasad-on-the-big-tuesday-of-jyeshtha-month-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-150107-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर बजरंग भक्तों ने प्रसाद का वितरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर बजरंग भक्तों ने प्रसाद का वितरण किया
विज्ञापन
जगह-जगह हुए कार्यक्रम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
खलीलाबाद। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को शहर में भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिला। इस खास दिन पर शहर के विभिन्न स्थानों पर बजरंग भक्तों ने प्रसाद का वितरण किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है। इसी क्रम में बैंक चौराहे पर कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और भक्ति गीतों की मधुर धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बजरंग भक्तों ने शहर के अलग अलग स्थानों पर श्रद्धालुओं के बीच पूड़ी, सब्जी, हलवा एवं शीतल पेय पदार्थों का वितरण किया।
गर्मी को देखते हुए विशेष रूप से ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी, जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। प्रसाद ग्रहण करने के लिए महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की लंबी कतारें देखी गई। कार्यक्रम में शामिल भक्तों ने बताया कि हर वर्ष बड़े मंगलवार के अवसर पर इस तरह के आयोजन करते हैं, जिससे समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल सके।