{"_id":"b3c8f3c5447d7d8c95072504e29b3933","slug":"baghnagar-substation-transformer-burns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघनगर उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघनगर उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर जले
ब्यूरो, अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरियावां ब्लॉक के बाघनगर विद्युत उपकेंद्र में बुधवार सुबह चार बजे तेज धमाके के साथ तीन-तीन एमवीए के दो ट्रांसफार्मर जल गए। आग की चपेट में आने से केबल, इंसुलेटर और उपकेंद्र के खिड़की दरवाजे भी जल गए। तेज धमाकों से आसपास के लोग सहम गए।
सूचना के दो घंटे बाद अग्निशमन दल पहुंचा। तब तक आसपास के लोगों, पुलिसकर्मियों और विद्युत कर्मचारियों ने मिलकर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। दमकल के देरी से पहुंचने पर लोगों में नाराजगी भी देखी गई। जानकारी पर विभागीय अफसरों ने उपकेंद्र का जायजा लिया।
वहीं इस घटना के बाद कई दिनों तक उपकेंद्र से जुड़े गांवों को बिजली नहीं मिल पाएगी। जानकारी के मुताबिक सुबह चार बजे उपकेंद्र पर आग की लपेटे दिखाई दीं। उसके बाद तेज धमाका भी हुआ। इससे तीन एमवीए के दोनो ट्रांसफार्मर जल गए।
विज्ञापन
इस उपकेंद्र के रसूलपुर, भैंसवरिया, सेमरियावां, इंडोडच फीडरों से बस्ती व संतकबीरनगर जिले के तीन सौ अधिक गांव में बिजली सप्लाई होती है। ट्रांसफार्मर जलने के बाद इन गांवों में अंधेरा छा गया। इंडोडच फीडर से बीस से पचीस ट्यूबवेल पर सप्लाई की जाती है।
अन्य तीन फीडरों से क्षेत्र के बाघनगर, सेहुड़ा, बुढ़ाननगर, करही, उसरा शहीद, देवरिया विजई, मीरपुर, पैड़ीं, महुआरी, मूड़ाडीहाखुर्दं, पुरैना, निपनिया, बुढ़ानगनर, उंचहराकला, सिसईमाफी, सैथवलिया, पुरवां, वासिन, भंगुरा, कोइल्सा, उपधी और बस्ती जनपद के नगहरा, छितही, रसूलुपर, पुरैना, सिहारी, रसनी समेत तीन सौ अधिक गांव में बिजली सप्लाई की जाती है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर शकील खान, मोहम्मद अदनान, मोहम्मद खालिक, सगीर अहमद अफजाल अहमद, हफीजुर्रहमान, कलीमुज्जफर, मुनीर अहमद, मोहम्मद शाहिद, दया राम, नसीम साहिल, अंजारूलहक, मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद उसामा, जमील अहमद, मोहम्मद शफीक आदि लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही से ट्रांसफार्मर जला है। हाल ही में दो दिन बिजली वसूली का कैंप लगा था, तब भी स्पार्किंग हुई थी। इस दौरान धूल डालकर आग बुझाई गई थी।