{"_id":"69de891cf948c8bc2801e9f5","slug":"baba-sahebs-birth-anniversary-was-celebrated-with-great-pomp-in-the-district-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149111-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिले में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिले में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती
विज्ञापन
बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते डीएम आलोक कुमार। स्रोत-सू
संतकबीरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कलक्ट्रेट पर डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय एवं समानता की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
डीएम आलोक कुमार ने कहा कि बाबा साहब के संघर्षों, सिद्धांतों एवं आदर्शों के कारण ही आज हम सब उन्हें महापुरुष के रूप में मानते हैं। हम सभी एक लोक सेवक, अधिकारी व कर्मचारी के रूप में आमजन की गरिमा का सम्मान करते हुए उनकी समस्याओं का नियमानुसार निराकरण कराएं, यही हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब शिक्षा एवं शिक्षित समाज के निर्माण के प्रति हमेशा जागरूक रहे और सभी के प्रेरणास्रोत रहे।
उन्होंने जीवन भर शोषण, भेदभाव और असमानता के विरुद्ध संघर्ष किया और समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज की नींव रखी।
इस अवसर पर एडीएम वित्त व राजस्व जय प्रकाश, एडीएम न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह, अपर एसडीएम सुधीर कुमार, एसओसी विनय कुमार सिंह, जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इसी क्रम में विकास भवन परिसर के डीपीआरसी हाल में बाबा साहब की 135वीं जयंती मनाई गई। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी आदि ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन किया।
विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का पूरा जीवन समाज के कमजोर, दलित और शोषितों को न्याय दिलाने, विकास की मुख्य धारा में उन्हें शामिल करने और सामाजिक समरसता के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश को बढ़ावा दिया। उन्होंने जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष, संवैधानिक मूल्यों का पालन और एक समावेशी समाज का निर्माण किया।
इस अवसर पर डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, डीपीआरओ मनोज कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे। जिला कारागार में अधिकारियों-कर्मचारियों एवं बंदियों ने बाबा साहेब की जयंती मनाई। इस दौरान जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।