फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ayushman cards will also be made for the dependents of freedom fighters.

Sant Kabir Nagar News: स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों का भी बनेगा आयुष्मान कार्ड

Thu, 29 Jan 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 29 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Ayushman cards will also be made for the dependents of freedom fighters.
सेमरियावां। लोकतंत्र और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को भी अब आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलेगा। वे पांच लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। स्वास्थ्यकर्मी जांच कर पात्रों का आयुष्मान कार्ड तैयार करेंगे। अभियान चलाकर विभाग कार्ड तैयार करने में जुटा है। इसके साथ ही 70 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को भी वरीयता के आधार पर आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायतों में 183 राजस्व गांव शामिल है। इन गांवों में 16 सीएचओ व 280 आशा की तैनाती है।
विज्ञापन


आयुष्मान कार्ड तैयार करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों, उत्तर प्रदेश सन्निर्माण कामगारों, अन्त्योदय राशन कार्डधारकों, पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों का भी आयुष्मान कार्ड तैयार किया जाना है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में शामिल पात्र लोगों के भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। इसके साथ ही आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड तैयार करने के लिए आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। वे योजना से वंचित लोगों से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड तैयार कराएंगे। आयुष्मान मित्र अंजली ने बताया कि अभियान सफल बनाने के बनाने के लिए सब की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गांव स्तर पर कार्ड न बनने पर सीएचसी में प्रतिदिन कार्ड बनाया जा रहा है। पात्र लोग कार्ड जरूर बनवाएं।
विज्ञापन


0

पात्र लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं : अधीक्षक

सेमरियावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पर सीएचसी अधीक्षक डॉ1 सुरेश चंद्र ने बताया की आयुष्मान कार्ड के छूटे पात्र लाभार्थियों, अंत्योदय कार्ड धारक और 70 वर्ष से ऊपर के वृद्धजनों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाने का निर्देश दिया गया। साथ ही चेतावनी दी कि कहीं से लापरवाही की शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सभी पात्र लाभार्थीयों का आयुष्मान कार्ड बनना आवश्यक है। जिन परिवार में राशन कार्ड में वर्ष 2018 में हुए सर्वे में छह सदस्यों के नाम शामिल हैं, उनके मुखिया समेत सभी सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। साथ ही 70 वर्ष पूर्ण कर चुके या अन्य पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत कार्ड बनाए जाने है। जिसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। गांवों में आशा, संगिनी, सीएचओ, कोटेदार, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम लगी है। उन्होंने सभी संगीनियों को निर्देश दिया कि अपनी आशा के सहयोग से सभी पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। लोकतंत्र सेनानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पात्र उत्तराधिकारियों, 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। -डाॅ. सुरेश चंद्र, अधीक्षक सीएचसी सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed