फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ayushman cards for 10 people were made at the camp.

Sant Kabir Nagar News: शिविर में बनाए गए 10 लोगों के आयुष्मान कार्ड

Sun, 23 Aug 2026 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ayushman cards for 10 people were made at the camp.
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में शिविर लगाया गया। इस दौरान पात्र पाए गए 10 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चल रहा है ताकि पात्र लोगों को पांच लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। अभियान के तहत सीएचसी खलीलाबाद में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आगे भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। जो भी लोग पात्र हैं वे यहां आकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान बीसीपीएम महेंद्र कुमार त्रिपाठी, आयुष्मान मित्र अनिल कुमार, दिनेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed