फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ayushman card will be made for those who cross 60 years of age

Sant Kabir Nagar News: 60 साल उम्र पार करने वालों का बनेगा आयुष्मान कार्ड

Thu, 05 Oct 2023 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ayushman card will be made for those who cross 60 years of age
- पात्र गृहस्थी कार्ड धारक छह सदस्यों से अधिक का भी बनेगा कार्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पांच लाख तक की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा देने वाला आयुष्मान कार्ड अब 60 साल की उम्र पार करने वाले सभी लोगों को मिलेगी। इसके साथ ही पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के ऐसे परिवार जिनमें छह या उससे अधिक सदस्य हैं, उन्हें भी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र मानते हुए कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। शासन से निर्देश मिलने के बाद आयुष्मान कार्ड बनाने की मुहिम शुरू हो गई है।


प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत अभी तक ऐसे लोगों का आयुष्मान कार्ड बन रहा था जो आर्थिक गणना 2011 के तहत पात्र थे, लेकिन सरकार ने अब ऐसे सभी लोगाें को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जो 60 साल की आयु पार कर चुके हैं। इसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। इसके साथ ही पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक जिनके परिवार में छह या उससे अधिक सदस्य हैं, उनका भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इससे इन्हें पांच लाख तक का अस्पताल में नि:शुल्क इलाज हो सकेगा। इससे गरीब तबके के लोगों को इलाज में सुविधा होगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन गुप्ता ने सभी जिलाधिकारियों व कमिश्नर को पत्र भेजकर अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed