{"_id":"600c72c68ebc3e31aa221513","slug":"awas-money-send-in-another-account-khalilabad-news-gkp382094874","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे के खाते में भेज दी पीएम आवास की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे के खाते में भेज दी पीएम आवास की रकम
विज्ञापन

- पीड़ित ने डीएम ने की शिकायत तो शुरू हुई सुधार की कवायद
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार में प्रधानमंत्री आवास की प्रथम किस्त जिस लाभार्थी को मिलना चाहिए उसके स्थान पर दूसरे लाभार्थी के खाते में भेज दी गई। जिसकी शिकायत पीड़ित ने शनिवार को जिलाधिकारी से की तो सुधार की कार्रवाई शुरू की गई।
उमरिया बाजार निवासी प्रेमशीला पत्नी धर्मेंद्र का कहना है कि आवास प्लस की सूची में उसका नाम वरियता क्रम में 32वें स्थान पर है। उससे कागजात लिया गया और उसके बाद आवास की प्रथम किस्त उसके खाता में न भेजकर उसी के नाम की दूसरे लाभार्थी के खाता में भेज दिया गया। जिसका नंबर 65वें स्थान पर है। रकम दूसरे के खाता में जाने की जानकारी हुई तो पीड़िता शनिवार को धनघटा थाने पर मौजूद डीएम दिव्या मित्तल के समझ अपनी पीड़ा व्यक्त की। जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जल्द निस्तारण का आदेश बीडीओ को दिया। बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि लिपिकीय त्रुटि से आवास की रकम दूसरे के खाता में चली गई। जिसमें सुधार करके प्रेमशीला पत्नी धर्मेंद्र कुमार के खाता में रकम भेजने की कार्रवाई की जा रही है।