{"_id":"63d16e253fe3dc259b009966","slug":"awareness-rally-organized-on-national-voter-s-day-khalilabad-news-gkp465475041-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
मेंहदावल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस रैली निकालने की तैयारी करते विद्यार्थी।
- फोटो : KHALILABAD
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ
ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुए कार्यक्रम, लोगों को किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन हीरालाल इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों कसे शपथ दिलाई गई। इसके अलावा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
डीएम ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके एवं पहली बार मतदान प्रक्रिया में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को मतदान करने तथा परिवार के अन्य सदस्यों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बूथों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य हर पात्र युवक-युवतियों को मतदाता सूची में शामिल कराने के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर भी होना चाहिए। उन्होंने महिलाओं एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया।
विज्ञापन
सभी तहसीलों एवं अन्य कार्यालयों में भी कार्यालयाध्यक्षों ने अधीनस्थ कर्मियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। विद्यालयों में कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान एसडीएम सदर अजय कुमार त्रिपाठी, डीआईओएस मनमोहन शर्मा, तहसीलदार शेख आलमगीर, नायब तहसीलदार सदर विजय गुप्ता, प्रधानाचार्य हीरालाल इंटर कॉलेज राम कुमार सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज निशा यादव आदि मौजूद रहीं।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुुसार तहसील परिसर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली। मतदान के अधिकार व कर्तव्य के बारे में लोगों को जानकारी दी। तहसीलदार रत्नेश तिवारी ने कहा कि मतदान हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। इस मौके पर नायब तहसीलदार राजेश पांडेय, योगेंद्र पांडेय, प्रदीप श्रीवास्तव, विनोद यादव, उदय भान आदि मौजूद रहे।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम योगेश्वर सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान तहसीलदार निशा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार हरिराम यादव, विनोद कुमार राव, अरविंद सिंह, सूर्य प्रकाश ओझा, सुनील कुमार, राजीव कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।