फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Awareness campaign launched for women's safety, respect and self-reliance

Sant Kabir Nagar News: महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाया जागरूकता अभियान

Tue, 18 Nov 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 18 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign launched for women's safety, respect and self-reliance
संतकबीरनगर। जनपद पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत सोमवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में बताया। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों व कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930 का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध की जानकारी दी। उपस्थित महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट प्रदान किया। महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल आयोजित करके महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें उक्त नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed