{"_id":"64f8d000686cf198c6036a54","slug":"awarded-for-key-role-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-2541-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क सुरक्षा जागरुकता में अहम भूमिका निभाने वाले सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क सुरक्षा जागरुकता में अहम भूमिका निभाने वाले सम्मानित
Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया खलीलाबाद में सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के लिए कार्यशाला हुई। इस दौरान दीनदयाल उपाध्याय वेलफेयर सोसाइटी ने जिले में 11 अप्रैल से 84 दिनों तक चलाए गए सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने वालों को पदक देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल गिरजेश कुमार व अजय कुमार राय ने कहा कि सड़क सुरक्षा पर आयोजित किए गए विभिन्न प्रकार के पोस्टर व मॉडल प्रतियोगिता जागरुकता का सशक्त माध्यम होता है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाला प्रत्येक प्रतिभागी यदि अपने घर वालों को सड़क सुरक्षा के नियमों को समझने में सफल होता है तो शासन की मंशा बहुत हद तक पूरी हो जाएगी। सोसाइटी के सचिव अर्जुन सिंह एवं कोआर्डिनेटर अनीता सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत जिले के नौ ब्लाॅकों खलीलाबाद, सेमरियावां, सांथा, बेलहर, मेंहदावल, बघौली, नाथनगर और हैंसर बाजार में सड़क सुरक्षा अभियान तथा क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
इस दौरान शाहिदा, कनक, सबाना, शशिकला, नाहिदा खातून, साधना, शाजिदा खातून को पदक तथा यातायात विभाग के हेड कांस्टेबल गिरजेश कुमार व अजय कुमार राय को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।