{"_id":"68ceec32bbfe3698d9087814","slug":"award-of-rs-2-lakh-for-making-excellent-painting-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-138678-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: उत्कृष्ट पेंटिंग बनाने पर मिलेगा दो लाख का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: उत्कृष्ट पेंटिंग बनाने पर मिलेगा दो लाख का पुरस्कार
Sat, 20 Sep 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों और डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों के हुनर को शासन स्तर से न सिर्फ सराहना मिल सकती है, बल्कि विकसित भारत थीम पर आधारित कलाकृति से दो लाख का पुरस्कार पा सकेंगे। उत्कृष्ट श्रेणी की पेंटिंग को राज्यस्तरीय विकसित भारत की प्रदर्शनी में लगाया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से यह सूचना संस्कृति विभाग को भेजी जाएगी। आईओएस ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया है। सेवा पखवाड़ा-2025 को विकसित भारत की थीम पर मनाया जा रहा है। शासन की तरफ से कला के विद्यार्थियों को सेवा पखवाड़ा में भागीदारी कराने की कवायद चल रही है। कॉलेज स्तर से विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने की कवायद तेजी से चल रही है। कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर और डिजिटल भारत की परिकल्पना पर पेंटिंग बनानी होगी।
इसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व को उकेरना होगा। सेवा पखवाड़ा में चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग कक्षा 9, 12 और सीनियर वर्ग में स्नातक और परास्नातक विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। 24 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्कूलों, कॉलेजों के विद्यार्थी अपनी कलाकृति के साथ आवेदन कर सकते हैं। जनपद स्तर पर चयनित तीन वर्गों में तीन प्रतिभागियों को 51 हजार, 21 हजार व 11 हजार रुपये पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी दो लाख, 1.51 लाख और एक लाख रुपये पुरस्कार मिलेगा। इस बाबत डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि सेवा पखवाड़ा-2025 में विकसित भारत थीम की पेंटिंग या कलाकृति के साथ 24 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है।