{"_id":"654a7f9c03054fe64b0fbada","slug":"audit-of-mnrega-works-conducted-in-three-gram-panchayats-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-5268-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तीन ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों का हुआ ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तीन ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों का हुआ ऑडिट
Tue, 07 Nov 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के सत्यापन के लिए मंगलवार को सोशल ऑडिट हुआ। टीम ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में मनरेगा से कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों से कार्यों की पुष्टि कराई।
क्षेत्र के तिघरा, तिनहरी और टिकुईकोल बाबू में सोशल आडिट टीम मंगलवार को पहुंची। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कराए गए मनरेगा व आवास काे देखा। पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ बैठक की। ग्राम पंचायत टिकुई कोल बाबू प्रधान राम दरस यादव की मौजूदगी में बैठक हुई। इस दौरान निर्मल पुत्र सहदेव ने शिकायत की कि आवास की दूसरी किस्त उन्हें नहीं मिली है। ब्लाॅक कर्मियों ने तकनीकी दिक्कत की समस्या बताई। टीम ने मनरेगा, आवास सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली। एक-एक परियोजना को पढ़कर ग्रामीणों से पुष्टि कराई। इस दौरान कुछ लोगों ने पीएम सम्मान निधि नहीं मिलने की शिकायत की। इस मौके पर सचिव देश दीपक वर्मा, बृजेश यादव, राम दरस यादव, सिराजुद्दीन आदि मौजूद रहे।