फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Attempted self-immolation by pouring petrol in front of DM's office

Sant Kabir Nagar News: डीएम कार्यालय के सामने पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश

Tue, 14 Jul 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Attempted self-immolation by pouring petrol in front of DM's office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर/ महुली। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने मंगलवार को जमीन विवाद के मामले में एक युवक ने पेट्रोल डालकर खुदकुशी की कोशिश की। इस दौरान मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। डीएम के आदेश पर उपजिलाधिकारी धनघटा युवक को अपने साथ ले गए।
इसके बाद शांतिभंग में युवक व उसके विपक्षियों समेत चार लोगों का चालान का दिया। धनघटा तहसील क्षेत्र के काली जगदीशपुर निवासी राकेश चौधरी और राधेश्याम चौधरी पुश्तैनी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की कोशिश को रोकवाने के लिए पहले एसपी कार्यालय पहुंचे, वहां से डीएम कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

राकेश ने बताया कि हमारी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इसी मामले को लेकर पहले हमने एसपी से मुलाकात की फिर जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे। हमारे साथ गांव के भी कई लोग गए थे। साथ में हमारा भतीजा सुग्रीम भी गया था। यहां पहुंचते ही भतीजा सुग्रीम आक्रोशित हो गया और पेट्रोल डालकर खुदकुशी की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ कर बचा लिया। यह मामला सुनते ही अधिकारियों संग मीटिंग कर रहे जिलाधिकारी आलोक कुमार बाहर आए और एसडीएम धनघटा रविकांत चौबे को पीड़ितों को साथ ले जाकर वार्ता करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed