फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Assistant teacher suspended, stopped the salaries of four teachers

सहायक अध्यापक निलंबित, चार शिक्षकों का वेतन रोका

Thu, 18 Feb 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Thu, 18 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय पैली के सहायक अध्यापक एवं एबीआरसी खलीलाबाद अरविंद कुमार पांडेय पर अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ने अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देेश दिए थे।
विज्ञापन

 उनके विरुद्ध शिकायत की जांच सहायक शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल ने की थी, जांच आख्या में सभी तथ्य एबीआरसी से जुड़े थे। ऐसे मेें अरविंद कुमार पांडेय को निलंबित करते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरियावां से संबद्ध् कर दिया गया है।
विज्ञापन

 मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी सांथा एवं मेंहदावल को संयुक्त रूप से दी गई है। इसी क्रम में बीएसए ने बताया कि औचक निरीक्षण में सेमरियावां के सालेहपुर में तैनात प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  यहां पर 130 बच्चों में मात्र 53 बच्चे उपस्थित मिले थे। मध्याह्न भोजन नहीं बना था, ड्रेस भी सभी बच्चों को नहीं दिया गया था। जबकि इसी ब्लाक के साफियाबाद के कमलेश को अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोका गया है। 
 प्राथमिक विद्यालय छपिया छितौनी में ओंमकार नाथ पाठक व बृजेश यादव का वेतन रोका गया है। यहां 181 बच्चों में मात्र तीन बच्चे ही उपस्थित मिले। तीन माह से मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा था।
 उच्च माध्यमिक विद्यालय सालेह पुर में दर्शन कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यहां शिक्षक कार्य नहीं हो रहा था, जबकि छात्र संख्या भी कम थी। टेमा रहमत  में ऊषा देवी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

  यहां भी मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा था, छात्रों की संख्या भी कम मिली। प्राथमिक विद्यालय बरडाड़ में सहायक अध्यापिका बीना पांडेय ने वेतन रोका गया है, जबकि प्राथमिक विद्यालय बनियारी में सुमन सिंह को अनुपस्थित रहने के कारण एक दिन का वेतन काटने के निर्देेश दिए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed