फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Assault over land dispute; FIR registered against two individuals.

Sant Kabir Nagar News: जमीन के विवाद में मारपीट, दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 29 Aug 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Assault over land dispute; FIR registered against two individuals.
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के अठलोहिया गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव निवासी गौरीशंकर पासवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसी पृथराज और रामभगत ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि ईश्वर पांडेय और रणवीर के उकसाने पर दोनों ने लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी। मारपीट में उन्हें चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर उपनिरीक्षक की जांच आख्या के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएगा, उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed