फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ASP reprimands officials over investigations pending for two months.

Sant Kabir Nagar News: दो माह से लंबित विवेचनाओं पर एएसपी ने लगाई फटकार

Sat, 26 Sep 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
ASP reprimands officials over investigations pending for two months.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। 60 दिन से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं को लेकर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने अर्दली रूम किया। उन्होंने खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा सर्किल के विवेचकों से एक-एक लंबित मामले की प्रगति जानी और विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में एएसपी ने लंबित विवेचनाओं की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों से अब तक की गई कार्रवाई, प्रकरण की वर्तमान स्थिति और विवेचना लंबित रहने के कारणों की जानकारी ली। साक्ष्य एवं अभिलेखों के संकलन, संबंधित लोगों के बयान दर्ज करने और उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण की स्थिति भी जानी गई।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि किसी भी विवेचना को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। साक्ष्यों के आधार पर विवेचना को आगे बढ़ाते हुए सभी जरूरी वैधानिक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए। उन्होंने निष्पक्षता, पारदर्शिता और विवेचना की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि विवेचना के दौरान किसी तरह की विधिक या व्यावहारिक समस्या आने पर विवेचक तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि उसका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed