{"_id":"6a08b6a2c3e40156a0019cc6","slug":"asp-created-a-sense-of-security-by-patrolling-on-foot-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-150614-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एएसपी ने पैदल गश्त कर सुरक्षा का कराया अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एएसपी ने पैदल गश्त कर सुरक्षा का कराया अहसास
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एएसपी सुशील कुमार सिंह ने शुक्रवार की रात थाना मेंहदावल क्षेत्र के कस्बा मेंहदावल में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह भी मौजूद रहे।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कस्बे के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। गश्त के दौरान यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
सड़क पर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा दुकानदारों को दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। साथ ही अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।