{"_id":"68e5574767863123b701cf7e","slug":"asha-workers-will-go-door-to-door-from-the-11th-to-find-patients-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-139464-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 11 से घर-घर दस्तक देंगी आशा, खोजेंगी मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 11 से घर-घर दस्तक देंगी आशा, खोजेंगी मरीज
Tue, 07 Oct 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 11 अक्तूबर से आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगी। इस दौरान टीमें जहां लोगों को जागरूक करेंगी वहीं दिमागी बुखार, क्षयरोग के लक्षण युक्त, कुष्ठ के संभावित मरीजों फायलेरिया, मलेरिया, डेंगू सहित अन्य मरीजों की पहचान करेंगी।
शासन के निर्देश पर पांच अक्तूबर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान में 11 अक्तूबर से आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीमें बनाई गई हैं, जो घर-घर दस्तक देंगी। टीमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी। साथ ही घर के कूलर, फ्रिज आदि की सफाई चेक करेंगी। लोगों को संदेश देंगी कि अपने आसपास जलभराव न होने दें।