{"_id":"69f9076d5d9313ee4806744c","slug":"asha-workers-staged-a-protest-and-submitted-a-memorandum-regarding-their-demands-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-150058-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक के जरिये स्वास्थ्य मंत्री को भेजा मांग पत्र
संतकबीरनगर। मानदेय वृद्धि व बकाया पारिश्रमिक भुगतान सहित विभिन्न मांगाें को लेकर सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन अधीक्षक को सौंपा। साथ ही प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि यदि मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन शुरू किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि लगातार आंदोलन के बाद प्रदेश सरकार ने उच्चस्तरीय कमेटी गठित की थी और तीन दौर की वार्ता भी संगठन के साथ की है। मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की थी कि अप्रैल से बढ़ा मानदेय दिया जाएगा, लेकिन अभी तक कितना मानदेय बढ़ाया गया, इस संबंध में कोई ठोस घोषणा नहीं की है।
उन्होंने कहा कि इधर मार्च से ही पारिश्रमिक का भी भुगतान नहीं किया गया है, जबकि इस समय बच्चों का स्कूलों में प्रवेश हो रहा, जिससे आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को आशा और आशा संगिनी की मांगों पर कदम उठाना चाहिए, अन्यथा एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने काे मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस दौरान अरुणा भारती, वेदांती देवी, सुभद्रा देवी, मीना देवी, नीलम देवी, बिंदू, पुष्टम, कंचन मिश्रा, संगीता देवी, चंद्रावती, गुड्डी देवी, प्रमिला यादव, दुर्गावती, सुभावती देवी, किरन भारती आदि मौजूद रहीं।