फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Asha worker says government to give increase salary

मानदेय के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने भरी हुुंकार

Sun, 28 Jul 2019 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Asha worker says government to give increase salary
जूनियर हाई स्कूल में आयोजित आशा संघ की बैठक को संबोधित करती जिलाध्यक्ष सरोज यादव। - फोटो : KHALILABAD
संतकबीरनगर। आशा कर्मचारी यूनियन की बैठक रविवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में जिलाध्यक्ष सरोज यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें आशा कार्यकर्ताओं ने निश्चित मानदेय दिए जाने की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाए गए मानदेय को तत्काल लागू करने की भी मांग किया।
विज्ञापन


आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि आंध प्रदेश, तेलंगाना और केरल की तरह प्रदेश की आशा कार्यकर्ताओं को भी निश्वित मानेदय दिया जाए। उन्होंने कहा कि सूबे में मुखिया योगी आदित्यनाथ ने हाई पावर कमेटी बनाई थी और आश्वासन दिया था कि जल्द ही निश्चित मानदेय पर फैसला किया जाएगा लेकिन अभी तक इस दिशा में कदम नहीं उठाया गया। प्रदेश सरकार ने जो 750 रुपये पारिश्रमिक बढ़ाया, वह भी अभी तक नहीं मिल रहा है। इसे तत्काल दिया जाए। पौली ब्लॉक के संरक्षक चंद्रभान गौतम ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को जगह-जगह उत्पीड़न किया जा रहा है। इस पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता अब चुप बैठने वाली नहीं हैं।
विज्ञापन


खलीलाबाद ब्लॉक अध्यक्ष विंदू देेवी व पौली ब्लॉक अध्यक्ष संजू प्रभा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए काम कर रही है लेकिन अभी भी सरकार आशा कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतनमान देने को तैयार नहीं है। ऐसे में आगे संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। बैठक में ऊषा शर्मा, चंद्रकला, मीरा चौधरी, कमलावती, संजना मिश्रा, गायत्री भट्ट, मीना देवी, सुधा देवी, सुशीला देवी, लालमुन्नी देवी, मुन्नी देवी, मनोरमा देवी, अंजनी चौधरी, अनीता देवी, मालती देवी, लालचंद्र, ललिता देवी, हसमुख लाल शर्मा, आरती देवी, सीमा, फूला देवी, मीना पांडेय, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed