फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ASHA, Anganwadi and unions on road

आशा, आंगनबाड़ी और श्रमिक संगठन सड़क पर

Fri, 02 Sep 2016 10:57 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Fri, 02 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
ASHA, Anganwadi and unions on road
आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खलीलाबाद में पहले जुलूस निकाला फिर कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। - फोटो : अमर उजाला
 केंद्र सरकार के श्रम सुधारों और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ दस केंद्रीय मजदूर संगठनों की शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल का जिले में मिलाजुला असर रहा। हड़ताल के क्रम में आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, मध्याह्न भोजन वर्कर, राजगीर कामगार, डाक विभाग और सफाई कर्मियों ने शहर में जुलूस निकाला। मेंहदावल बाईपास पर पहुंच कर इन लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। वहीं जाम के बाद कलेक्ट्रेट पर पहुंच इन लोगों ने धरना दिया । इसी बीच वहां पहुंचे एसडीएम को घेर लिया और अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन


 ट्रेड यूनियन कौंसिल के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्त ने कहा कि लोक सभा चुनाव के दौरान दो करोड़ बेरोजगारों को रोजी देने, काला धन वापस लाकर प्रत्येक के खातों में 15 लाख रुपया भेजने का वादा झूठा निकला। पीएम ने श्रम कानूनों में बदलाव करके विदेशी कारपोरेट घरानों को भारत में आमंत्रित किया। दूसरी तरफ देश के अंदर मिल कारखाने बंद हो रहे हैं। मजदूर कर्मचारियों की छंटनी हो रही है। कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। नई नियुक्ति पर रोक लगी है। नियमित कर्मचारियों का काम संविदा कर्मियों से लिया जा रहा है। पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए।
विज्ञापन


वहीं भारतीय महिला फेडरेशन की प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत कौर ने कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई और आर्थिक मंदी थोपी तो प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को खराब कर दिया। कर्मचारी, महिला, गृहणी सभी असुरक्षित है। राज्य महिला आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ की अध्यक्ष माया सिंह और संरक्षक बाल गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश के समस्त जिलों में आशा संगिनी का परिणाम घोषित हो गया है पर जनपद में अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया जा रहा है। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के संरक्षक अयोध्या प्रसाद चौधरी ने कहाकि आंगनबाड़ी वर्कर से विभागीय कार्यो के अलावा बीएलओ निर्वाचन आदि का भी कार्य लिए जाने के बावजूद शासन इनकी मांगो के प्रति उपेक्षात्मक रवैया अपनाना बंद करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि निर्वाचन, जनगण्ना और पल्स पोलिया के अलावा अन्य कोई भी कार्य शिक्षकों से न लिया जाए। धरने का राजगीर कामगार संघ के अध्यक्ष झिनकू, इंद्रजीत मिस्त्री, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र कुमार, रामभवन यादव, अनिल कुमार मिश्र, दीनानाथ उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन के महासचिव प्रकाश चंद श्रीवास्तव, जोखन प्रसाद, उपेंद्र तिवारी, रामदरश गुप्त, दयाराम, पवन कुमार, परमात्मा राय, हमीदुल्लाह, इंद्रेश, सरोज यादव, लक्ष्मीना मौर्य, रामपलट समेत भारी संख्या में आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed