फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ase registered against five accused in the murder of Subhaspa leader, four arrested

Snat Kabir Nagar: जमीन बेचने के बाद ससुर को नहीं मिली थी पूरी रकम, नंदनी कर रही थी पैरवी और मारी गई

Mon, 11 Mar 2024 06:54 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 11 Mar 2024 06:54 PM IST
सार

सुभासपा महिला विंग की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की हत्या मामले में सोमवार की सुबह डीएम और एसपी ने मृतका के घर पहुंचे। प्रथमदृष्टया सामने आया कि चचिया ससुर की जमीन खरीदने वालों ने तय रकम उन्हें नहीं दी थी। जमीन रजिस्ट्री करवा ली थी। चचिया ससुर ने आत्महत्या कर ली थी। इसी मामले की पैरवी नंदनी राजभर कर रही थीं। रविवार की शाम उनकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
ase registered against five accused in the murder of Subhaspa leader, four arrested
मृतका के घर पहुंचे एसपी सत्यजीत गुप्ता और डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुभासपा महिला विंग की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की हत्या के मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज हुआ है। इसमे एक पहले से जेल में बंद है, जबकि चार आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने देर रात कर ली है। एक आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस की मौजूदगी में नंदिनी राजभर का शव मगहर के आमी नदी के तट पर दफनाया गया है।

विज्ञापन


डीएम महेंद्र सिंह तंवर रविवार की सुबह दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे। बताया कि नंदिनी राजभर के चचिया ससुर का शव 29 फरवरी को रेलवे ट्रैक पर मिला था। मृतका के चचिया ससुर ने कुछ समय पहले अपनी एक जमीन बेची थी। इस बिक्री में तय रकम से कम पैसे दिए जाने और जमीन बेचे जाने के बाद पूरे रुपये नहीं दिए जाने से वो आहत थे।
विज्ञापन


इन्हीं कारणों की वजह से उन्होंने  आत्महत्या कर ली थी। इस संबध में खलीलाबाद कोतवाली में केस भी दर्ज है। परिजनों ने तहरीर दी है, जिसके मुताबिक, उसी मुकदमे में पैरवी करने की वजह से हत्या का बात सामने आ रही है। पुलिस ने 5 में से 4 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि इस मामले में नंदिनी पैरवी कर रही थी कि जमीन वापस मिल जाए या पूरी रकम वापस मिल जाए, जिससे विपक्षी नाराज चल रहे थे और पैरवी न करने का दबाव बना रहे थे। पैरवी करने की वजह से नंदिनी की हत्या हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर किसी भारी चीज वार करने की वजह से मौत होना बताया गया है। इसके साथ ही हाथ और चेहरे पर गहरे कट के निशान भी हैं।




 

ase registered against five accused in the murder of Subhaspa leader, four arrested
सपा नेताओं को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह नंदनी राजभर हत्याकांड मामले में सपा का प्रतिनिधिमंडल डीघा गांव पहुंचा था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक राम अचल राजभर, पूर्व विधायक जय चौबे के साथ सपा के प्रतिनिध मंडल को पुलिस और प्रशासन में गांव के पास ही रोक लिया। सपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने शुरू कर दिया। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि सांसद मृतका के घर जा सकते हैं, लेकिन हम लोग नहीं जा सकते हैं। हंगामे के बीच पुलिस सपा नेताओं के दल को हिरासत में लेकर डॉ बंगला लेते आई।

ase registered against five accused in the murder of Subhaspa leader, four arrested
मृतका नंदिनी राजभर( फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
ये थी घटना
बता दें, रविवार दोपहर सुभासपा की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की हत्या कर दी गई थी. महिला नेता अपने घर के कमरे में बिस्तर के नीचे जमीन पर लहूलुहान पड़ी मिलीं. उनके गले पर तेज धार से हमला किया गया था. बताया जा रहा है कि उन्हें कई दिन से धमकियां मिल रही थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed