{"_id":"65cbb326f8e4f3d1690bc0aa","slug":"arvind-became-the-president-of-tehsil-bar-association-keshav-became-the-general-secretary-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-109730-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अरविंद, महामंत्री केशव बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अरविंद, महामंत्री केशव बने
Tue, 13 Feb 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
- तहसील बार एसोसिएशन धनघटा का हुआ चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। तहसील बार एसोसिएशन धनघटा का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। जिसमें अरविंद कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष और केशव प्रसाद पाठक महामंत्री चुने गए। कुल 80 मतदाताओं में से 74 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता लाल शरण सिंह और राधेश्याम मौर्य ने बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए मतदान हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरविंद कुमार श्रीवास्तव को 37, हनुमान चौधरी को छह, शांता श्रीवास्तव को सात और विश्वंभर प्रसाद को 24 मत प्राप्त हुए। इस तरह अरविंद कुमार श्रीवास्तव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विश्वंभर प्रसाद को 13 मतों से पराजित किए।
वहीं महामंत्री पद के प्रत्याशी आशुतोष मिश्रा को 28, केशव पाठक को 30 और महेंद्र प्रताप को 16 मत मिले। आशुतोष मिश्रा को दो मतों से हराकर केशव प्रसाद पाठक महामंत्री निर्वाचित हुए। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए श्रवण कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण तिवारी और कोषाध्यक्ष अन्नपूर्णा माझी निर्विरोध चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे हैं और करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि तहसील के अधिकारी लापरवाह हो गए हैं उन पर लगाम लगाने का काम अधिवक्ता करेंगे।