{"_id":"646a7270ac7e1fc37a059ff6","slug":"arresting-in-a-theef-khalilabad-news-c-7-1-176198-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गृहस्वामी को पीट कर साथी को छुड़ा ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गृहस्वामी को पीट कर साथी को छुड़ा ले गए बदमाश
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के तीन घरों में शनिवार की रात बदमाशों ने लूटपाट की। तीनों घरों से नकदी, जेवरात, बाइक आदि लाखों के सामान बदमाश उठा ले गए। इसी दौरान एक जगह गृहस्वामी ने एक बदमाश को पकड़ा और अन्य बदमाशों ने गृहस्वामी की पिटाई कर पकड़े गए साथी को छुड़ा ले गए। इस वारदात से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं।
भुजैनी निवासी सनोज कुमार पुत्र बैजनाथ के घर में शनिवार की रात साढ़े बारह बजे कुछ बदमाश पहुंचे और उनके दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। बदमाश उनके घर से बॉक्स और आलमारी के लॉक को तोड़कर उसमें रखा 60,000 रुपये, सोने का झुमका, टीका मंगलसूत्र, नथिया, चांदी का करधन, पायजेब और कुछ कपड़े आदि उठा ले गए।
उसके बाद बदमाश कांटे निवासी संदीप कुमार पुत्र महातम प्रसाद के घर पहुंचे और खिड़की के रास्ते अंदर घुस गए। बदमाश घर के अंदर सामान चुरा रहे थे, उसी बीच खटपट की आवाज सुनकर संदीप की पत्नी अनीता की नींद टूट गई। अनीता ने शोर मचाया तो उनके पति संदीप कुमार भी जाग गए। संदीप कुमार ने गुहार लगाई तो बदमाश भागने लगे। संदीप कुमार ने पीछा करके एक बदमाश को पकड़ लिया। साथी को पकड़ता देखकर अन्य चोर वापस लौटे पड़े और संदीप की पिटाई करके साथी को छुड़ा ले गए। बदमाशों से धक्का- मुक्की और खींचतान में संदीप को हाथ और पैर में चोटें आई हैं। बदमाश संदीप कुमार के घर से 1,10000 रुपये उठा ले गए।
विज्ञापन
उसी दौरान बदमाश चकिया गांव निवासी रामजी चौधरी पुत्र स्वर्गीय राम लौट चौधरी के कांटे स्थित घर से नई बाइक उठा ले गए। पीड़ित ने बाइक दहेज में देने के लिए खरीदी थी। सूचना पर रात में ही कांटे चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। रविवार को सीओ और कोतवाल भी मौके पर गए और वारदात की जानकारी जुटाई। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि इस मामले में चोरों के खिलाफ चोरी करने और बलपूर्वक पीड़ित को मारपीट कर पकड़े गए चोर को छुड़ा ले जाने के मामले में केस दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।