फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   arrest a theef

Sant Kabir Nagar News: होटल में शादी में गई महिला का पर्स चुराने वाला गिरफ्तार

Mon, 05 Jun 2023 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
arrest a theef
संतकबीरनगर। दो दिन पूर्व शहर के एक होटल में शादी में गई महिला का पर्स चुराने वाले आरोपी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी का पर्स और उसमें रखा श्रृंगार का सामान बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पर्स चुराने की घटना स्वीकार की।
विज्ञापन

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि शहर के ट्यूबवेल कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार पांडेय ने तहरीर दी, जिसमें कहा कि तीन जून को वह पत्नी के साथ एक शादी समारोह में शहर के एक होटल में गए थे, जहां से पत्नी का पर्स किसी चोरी हो गया।
विज्ञापन

इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। होटल के सीसीटीवी कैमरों आदि की मदद से चोर के बारे में जानकारी जुटाई गई। सूचना के आधार पर चोरी करने वाले आरोपी ज्ञानू उर्फ गोलू निवासी नगर पालिका पुरानी तहसील के पीछे खलीलाबाद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक के पास से पर्स बरामद किया गया। पर्स में 32 अदद शृंगार सामग्री मिली। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed