{"_id":"6a247d060d181ce38104f589","slug":"arpit-raj-honored-for-scoring-more-than-90-percent-marks-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151713-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने पर अर्पित राज सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने पर अर्पित राज सम्मानित
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हाईस्कूल परीक्षा 2025-26 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र अर्पित राज को शनिवार को पुलिस कार्यालय में सम्मानित किया गया। एसपी संदीप कुमार मीना ने उन्हें बैज लगाकर प्रशस्ति पत्र एवं किट प्रदान की।
अर्पित राज, जनपद में तैनात महिला आरक्षी नीरज बाला के पुत्र हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 की हाईस्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसी क्रम में एसपी ने अर्पित राज को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर एसपी ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी पुलिस परिवार के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में उनकी मेहनत और लगन के साथ-साथ माता-पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। पुलिस विभाग की इस पहल से मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होगा और अन्य छात्र भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।