फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Arogya Mela: At some places patients did not reach, at some places there was shortage of medicines.

आरोग्य मेला : कहीं मरीज नहीं पहुंचे, तो कहीं दवा का टोटा

Sun, 10 Dec 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 10 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: At some places patients did not reach, at some places there was shortage of medicines.
- सीएचसी पर आयुष्मान भव के तहत शिविर लगा तो उप केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उप स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेला और सीएचसी पर आयुष्मान भव के तहत शिविर रविवार को लगा था। पूरे दिन कहीं मरीज नहीं पहुंचे तो कहीं दवाओं का टोटा रहा। शिविर में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज ज्यादा पहुंच रहे थे।

खलीलाबाद सीएचसी पर आयुष्मान भव के तहत शिविर लगा। यहां पर 12 बजे तक कोई मरीज नहीं पहुंचा। चिकित्सक मरीज का इंतजार करते रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसयाबाजार मरीज पहुंचे । शिविर में कुछ मर्ज की दवा मिली। वहीं कुछ मरीजों को बिना दवा के ही वापस जाना पड़ा। जिया लाल, अजय, रविन्द्र, रेनू, माया, विवेक ने बताया कि कई दिनों से बुखार और खांसी आ रही है। चार तरह की दवा लिखी गई थी। इसमें से तीन दवांए ही मिली। बाकी दवा बाहर से लेनी पडेगी। यहां पर शुगर की दवा नहीं थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 26 मरीजों की जांच कर दवा दिया गया है। मगहर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 78 मरीजों की जांचकर दवा दी गई। यहां पर ज्यादातर मरीज वायरल फीवर, सर्दी, खांसी, खुजली, सूखी खांसी, गले के इंफेक्शन आदि के थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. एसडी सिंह, डाॅ. मनस्विता ने बताया कि 78 मरीजों की जांच की गई। ज्यादातर वायरल फीवर, सर्दी खांसी, खुजली, गले के इंफेक्शन के मरीज आए थे। बच्चों में फीवर, दस्त, खांसी की भी शिकायत थी। इसके साथ ही शुगर, ब्लड प्रेशर के लोग भी आए। दवा दी गई है, पांच दिन बाद फिर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed