फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Area Panchayat members on the radar of authorities

क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रशासन के रडार पर

Sat, 23 Jan 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Sat, 23 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
जिले के नौ ब्लॉकों में सर्वाधिक घमासान खलीलाबाद, नाथनगर और हैंसर ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए माना जा रहा है।
विज्ञापन

 इसके पीछे वजह यह है कि यहां की प्रमुख की सीट सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित है। इन तीनों सीटों पर सपा से टिकट के लिए पार्टी के दोनों गुटों के कद्दावर नेताओं ने अपने-अपने चहेते प्रत्याशी को टिकट दिलाने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी।
 लखनऊ में टिकट दिलाने के लिए डेरा डाल दिया था। सोशल मीडिया पर प्रत्याशिता को लेकर भी कयासबाजी हो रही थी।
 सपा के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह गोप के जरिए जो सूची जारी की गई उसमें मनोज राय खलीलाबाद से, बघौली से इंद्रावती देवी, सेमरियावां से मुमताज अहमद, नाथनगर से शिवनाथ यादव, पौली से शोभा देवी, हैंसर बाजार से प्रिंस अगम सिंह, बेलहर कला से राधिका निषाद, मेंहदावल से प्रिया यादव और सांथा से वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन

 जबकि खलीलाबाद से मनमोहन पांडेय और हैंसर से निर्वतमान प्रमुख रामअशीष यादव ,नाथनगर से इंदल यादव और दिनेश तिवारी भी सपा से टिकट पाने की कतार में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

  पार्टी ने खलीलाबाद से सपा के कद्दावर नेता जयराम पांडेय के रिश्तेदार मनोज राय, नाथनगर से शिवनाथ यादव और हैंसर से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान के सिंह के बेटे प्रिंस अगम सिंह पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार बनाया।
 टिकट फाइनल होते ही सपा के एक गुट में जहां खुशी की लहर दौड़ गई,वहीं दूसरे खेमें में खामोशी छा गई। पहले से ही चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी के लिए सदस्यों को सहेजने का सिलसिला दावेदारों में जारी रहा। अब सदस्यों के जोड़-तोड की गुणा गठित शुरु हो गई है।
  सदस्यों को लंबे टूर पर भेजने के लिए रणनीति भी बनाई जा रही है। सदस्यों के मोलभाव तो हो ही रहे है,इसके साथ उनके नजदीकियों से तालमेल बिठा कर अपने पाले में करने का भी खेल शुरु हो गया है। इधर प्रशासन भी चौकन्ना है।

 सदस्यों के संबंध में सभी तरह की जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी थानेदारों को दे दी गई है। सदस्य की गतिविधि पर प्रशासन की नजर है।
 सपा के जिलाध्यक्ष राम नरायन यादव ने बताया कि नौ ब्लॉकों में पार्टी से प्रत्याशी घोषित कर दिए गए है। सपा नेतृत्व ने जो निर्णय लिया है,उसकी सभी कार्यकर्ता सराहना करते है।
 पार्टी के उम्मीदवारों की जीत के लिए पूरी ताकत झोक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed